विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण, डॉ. शालिनी ने दी स्वच्छता की सलाह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 5 मई 2025

विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण, डॉ. शालिनी ने दी स्वच्छता की सलाह

जमुई/बिहार, 5 मई 2025, सोमवार : विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा एकलव्य कॉलेज रोड स्थित मातृत्व सेवा सदन परिसर में 11 कनेल फूल के पौधे लगाए गए। इस आयोजन का नेतृत्व पर्यावरण नारी शक्ति प्रांत टोली की सदस्य एवं सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी सिंह ने किया।

कार्यक्रम में पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि मानव स्वास्थ्य और प्राकृतिक ऑक्सीजन की प्राप्ति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आसपास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। इससे ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव को भी कम किया जा सकता है।

डॉ. शालिनी सिंह ने बताया कि विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पहली बार 5 मई 2009 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मनाया गया था, जिसका उद्देश्य है—विश्वभर में लोगों को हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना। उन्होंने कहा कि खाना बनाने, खाने, सफाई करने और मोबाइल के उपयोग में हाथों का सीधा संपर्क होता है, जिससे कीटाणु, वायरस और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2019 में जब कोरोना महामारी फैली थी, तब भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को साबुन से हाथ धोने की सलाह दी थी। इस अवसर पर उन्होंने तीन महत्वपूर्ण संकल्प लेने का आह्वान किया—
  1. भोजन से पहले हाथों को साबुन से धोना।
  2. किसी भी सफाई कार्य के बाद हाथों को अच्छी तरह धोना।
  3. स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों पर दस्ताने का उपयोग करना।

इस अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ. वीणा सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, राम बिलास शाण्डिल्य, रानी हेम्ब्रम, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, पवन कुमार समेत कई लोगों ने भाग लिया।

Responsive Advertisement