जमुई : नीम नवादा गांव में पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती के संदेश के साथ 487वीं साइकिल यात्रा संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 5 मई 2025

जमुई : नीम नवादा गांव में पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती के संदेश के साथ 487वीं साइकिल यात्रा संपन्न

जमुई/बिहार, 5 मई 2025, सोमवार : साइकिल यात्रा एक विचार के बैनर तले पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के उद्देश्य से 487वीं साइकिल यात्रा का आयोजन पर्यावरण प्रेमी जयनंदन सर की याद में किया गया। यह यात्रा प्रातः 7:00 बजे जमुई प्रखंड परिसर से प्रारंभ होकर जमुई प्रखंड के नीम नवादा गांव में समाप्त हुई।इसमें सदस्य शेषनाथ राय ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जैविक खेती और पर्यावरणीय सुधार के महत्व के प्रति जागरूक करना हैं

साइकिल यात्रा के दौरान सदस्य अजीत ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि रासायनिक खाद, कीटनाशक और हाइब्रिड बीजों के बढ़ते उपयोग ने मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण के संतुलन को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।
सदस्यों ने समझाया कि रासायनिक खेती से मिट्टी की जल संग्रहण क्षमता कम हो जाती है, जबकि इसके उपयोग से मिट्टी के लाभकारी सूक्ष्मजीव और केंचुए नष्ट हो जाते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि मिट्टी अपनी भूरभूरापन खो देती है और जल अवशोषण में अक्षम हो जाती है।
ग्रामीणों को हरेराम कुमार सिंह जैविक खेती के लाभ बताते हुए यह समझाया गया कि जैविक खेती में प्राकृतिक खाद, पशु अपशिष्ट और खेतों के जैविक अवशेषों का उपयोग किया जाता है। इससे न केवल मिट्टी की गुणवत्ता सुधरती है, बल्कि यह पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
यात्रा में सदस्यों और ग्रामीणों की भागीदारी
इस प्रेरणादायक यात्रा में साइकिल यात्रा एक विचार के सदस्य शेषनाथ रॉय, राहुल रितुराज, सिंटू कुमार सौरभकुमार, विनय कुमार, राहुल कुमार सिंह, अजीत कुमार, हरेराम कुमार सिंह व पर्यावरण संरक्षण के रामविलास शांडिल्य ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों मे अभिषेक कुमार, अदित्य कुमार, राजन कुमार, और कई अन्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Responsive Advertisement