गिद्धौर में किसानों के लिए फ्री कृषि बिजली कनेक्शन शिविर शुरू, जानिए आपके पंचायत की तारीख - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 5 मई 2025

गिद्धौर में किसानों के लिए फ्री कृषि बिजली कनेक्शन शिविर शुरू, जानिए आपके पंचायत की तारीख

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 5 मई 2025, सोमवार  : किसानों को सस्ती और सुलभ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए गिद्धौर प्रखंड में निःशुल्क कृषि बिजली कनेक्शन प्रदान करने के लिए विशेष शिविरों की शुरुआत की गई है। इसकी शुरुआत सोमवार, 5 मई को गंगरा पंचायत में पहले शिविर के साथ हो गई।

प्रखंड क्षेत्र के चयनित पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर ये शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें। जेई धीरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविरों की तिथियां इस प्रकार हैं:

  • 5 मई : गंगरा पंचायत
  • 6 मई : कोल्हुआ पंचायत
  • 7 मई : कुंधुर पंचायत
  • 8 मई : मौरा पंचायत
  • 9 मई : पतसंडा पंचायत
  • 10 मई : पूर्वी गुगुलडीह पंचायत
  • 12 मई : रतनपुर पंचायत
  • 13 मई : सेवा पंचायत
उन्होंने बताया कि निःशुल्क कृषि कनेक्शन प्राप्त करने के लिए किसानों को आवेदन पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, जमीन की नई रसीद और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी। जिन उपभोक्ताओं पर पूर्व कृषि कनेक्शन की कोई बकाया राशि नहीं है, उन्हें शिविर में ही तुरंत कनेक्शन प्रदान कर दिया जाएगा।
विशेष बात यह है कि कनेक्शन पूरी तरह निःशुल्क होगा। किसानों को केवल अपने बिजली उपयोग का बिल निर्धारित समय पर चुकाना होगा।

यह पहल किसानों को सिंचाई और कृषि कार्यों में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनकी उत्पादकता और आत्मनिर्भरता में वृद्धि की उम्मीद है।

Responsive Advertisement