जमुई पुलिस को बड़ी सफलता, सोनो नक्सली कांड में फरार दो वांछित नक्सली गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 25 मई 2025

जमुई पुलिस को बड़ी सफलता, सोनो नक्सली कांड में फरार दो वांछित नक्सली गिरफ्तार

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 25 मई 2025, रविवार : जिले के सोनो थाना क्षेत्र में वर्ष 2005 में दर्ज नक्सली कांड में फरार चल रहे दो वांछित नक्सलियों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बीते शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 23 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, सोनो थाना कांड संख्या-02/2005 (दिनांक 13.01.2005) के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 353, 307, 414, 121, आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26, 27, विस्फोटक अधिनियम की धारा 3/4 एवं क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट की धारा 17 के अंतर्गत दर्ज मामले में अभियुक्त गुरूदयाल यादव उर्फ गुरूसहाय यादव एवं कैलु यादव उर्फ नुनेश्वर यादव, दोनों पिता द्वारिका यादव, निवासी पहाड़पुर, थाना चरकापत्थर, जिला जमुई—लंबे समय से फरार चल रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झाझा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी टीम ने एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई तथा सशस्त्र बलों के सहयोग से चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत अभियुक्तों के आवास पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को विधिसम्मत तरीके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुरूदयाल यादव उर्फ गुरूसहाय यादव, कैलु यादव उर्फ नुनेश्वर यादव, पिता- द्वारिका यादव, निवासी- पहाड़पुर, थाना- चरकापत्थर, जिला- जमुई के रूप में हुई है।
वहीं छापामारी टीम में झाझा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार, सोनो थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, चरकापत्थर थानाध्यक्ष विशाल कुमार, अवर निरीक्षक कुमारी पूर्णिमा, एसटीएफ टीम, जमुई जिला आसूचना इकाई, सशस्त्र बल एवं चालक दल शामिल थे। जमुई पुलिस की इस कार्रवाई को नक्सलवाद के विरुद्ध एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्रशासन ने इस गिरफ्तारी को क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Post Top Ad -