गिद्धौर : मस्जिद से बाजार जाने वाली सड़क पर नाला के पानी के जमाव से हो रही समस्या - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 5 मई 2025

गिद्धौर : मस्जिद से बाजार जाने वाली सड़क पर नाला के पानी के जमाव से हो रही समस्या

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 5 मई 2025, सोमवार : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पतसंडा पंचायत के वार्ड संख्या 11 में आने वाले मस्जिद और मुस्लिम टोला से गिद्धौर बाजार की ओर जाने वाले सड़क पर नाला के पानी का जमाव हो जाने से लोगों को आने जाने में असुविधा हो रही है। यह सड़क सुभाष राम के घर की ओर से एनएच में और बाबा बूढ़ा नाथ मंदिर की ओर से गिद्धौर बाजार के मुख्य सड़क में जुड़ता है। सड़क की स्थिति लगभग ठीक है। लेकिन नाला की समुचित सफाई नहीं होने की वजह से इसमें कचड़े का भराव हो गया है जिस कारण सारा गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। 
इस रास्ते से दिनभर में सैंकड़ों लोग आना जाना करते हैं। इस नाले के पानी से भरे सड़क से ही वाहन मालिक किसी तरह अपनी गाड़ी लेकर जाते हैं। कई बार तो वाहनों के टायर से गंदे पानी के छींटे अन्य राहगीरों के ऊपर भी पड़ जाते हैं। मोहल्लेवासियों ने जनप्रतिनिधियों से इस संकट से निदान की मांग की है।
वहीं वार्ड संख्या 11 की वार्ड सदस्य रेखा देवी के प्रतिनिधि ने बताया कि यह नाला 12 से 13 वर्ष पुराना है। जल्द ही यहां नाला निर्माण के लिए प्रयासरत हैं ताकि निकासी सही से हो सके।

Responsive Advertisement