गिद्धौर : कन्या मध्य विद्यालय के सामने बना कचड़े का डंप, बढ़ा बीमारियों का खतरा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 5 मई 2025

गिद्धौर : कन्या मध्य विद्यालय के सामने बना कचड़े का डंप, बढ़ा बीमारियों का खतरा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 5 मई 2025, सोमवार : गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के सामने कचड़े का विशाल डंप बन जाने से विद्यालय की छात्राओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के ठीक सामने स्थित एक खाली जमीन में स्थानीय लोगों ने कचड़ा फेंकना शुरू कर दिया है, जिससे अब वहां कचड़े का पहाड़ बन गया है।
स्थानीय लोग अपने घरों से पॉलीथिन में कचड़ा लाकर इस जमीन पर डालते हैं। इसके कारण वहां हर समय मक्खियों, मच्छरों और अन्य कीट पतंगों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की सेहत भी इस कारण खतरे में पड़ गई है।

कचड़े से उठती दुर्गंध के कारण राहगीरों को नाक-मुंह ढंककर इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द से जल्द इस दिशा में उचित कदम उठाना चाहिए ताकि विद्यालय का वातावरण स्वच्छ और सुरक्षित बना रहे।


Responsive Advertisement