अलीगंज : संतान प्राप्ति व मनोकामनापूर्ति को लेकर प्रसिद्ध है दरखा गांव की मां दुर्गा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 2 मई 2025

अलीगंज : संतान प्राप्ति व मनोकामनापूर्ति को लेकर प्रसिद्ध है दरखा गांव की मां दुर्गा

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 2 मई 2025, शुक्रवार
* रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह 
अमूमन सभी लोग जानते है कि दुर्गा माता की पूजा अर्चना आश्विन व चैत्र महीने में होती है। लेकिन जमुई जिले के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में दरखा एक ऐसा गांव है, जहां लगभग 80 वर्षो से वैशाख महीने में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से दुर्गा माता की पूजा अर्चना की जाती है। यहां विगत 80 वर्षो से वैशाख महीने में माता की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यहां वैशाख महीने में गांव के ही विद्वान ब्राह्मण स्व. जगदीशचंद्र पाण्डेय द्वारा वर्ष 1941 से भी पहले माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की शुरुआत की गई थी।

ग्रामीण बताते हैं कि पहले कुछ समय तक एक वृक्ष के नीचे वैशाख महीने में संतान प्राप्ति की कामना को लेकर उन्होंने पूजा की शुरूआत की थी। 10 वर्षो तक उन्होने अकेले चंदा कर स्वयं ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ करते रहे। कुछ समय बाद उन्हें ग्रामीणो का भी पुरा सहयोग मिलने लगा, तब से गांव मे पूजा कमिटी बनाकर वैशाख महीने में मां दुर्गा की पूजा भव्य तरीके से की जा रही है।

दूर दराज से लोग आते हैं माता के दरबार में मनोकामना मांगने
बुजूर्ग ग्रामीण बताते है कि जगदीश चंद्र पाण्डेय को कोई संतान नही था।और उन्होने ने संतान प्राप्ति को लेकर मिन्नत मागी की अगर संतान प्राप्ति हुई तो वैशाखी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करेंगे। इसके कुछ दिनो बाद उन्हे पुञ रत्न की प्राप्ति हुई। जिसके बाद उन्होने ने वैशाख महीना मे माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करने लगे। फिर 5 वर्षो तक वे अपने खर्च से प्रतिमा स्थापित कर पूजा किया। फिर गाव वासियो द्वारा माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है।             
इलाके मे प्रसिद्ध है दरखा गांव की दुर्गा मंदिर की प्रसिद्धि  :-  
दरखा गांव की दुर्गा माता की प्रसिद्धि है ,जहा इलाके मे संतान उत्पन्न नही होने पर दुर दुर से लोग यहा मिन्नत मागने नव राञ मे बडी तादाद मे महिलाओ की जमावड़ा पहूचते है।और अपने मन की बात उनके सामने रखते है।पुरी होने पर पूजा पाठ करने आते है। लोग बताते है माता के दरबार मे रखी गई मिन्नत अवश्य पूर्ण होती है। ऐसे तो जमूई जिले ही नही बल्कि बिहार राज्य ही नही बल्कि दुनिया का पहला गांव है जहा वैशाख महीने मे बडे ही हरषोउललास के साथ आसीन व चैत महीने की तरह दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित कर नवराञा के साथ विजय दशमी के दिन भव्य मेले लगते है।जिसमे पूजा समिति के द्वारा भव्य पंडाल व मंदिर को भव्य डेकोरेशन के साथ सजावट किया जा रहा है।

पूजा समिति अध्यक्ष विजय कुमार यादव, समाजसेवी शशिशेखर सिंह मुन्ना, नगीना चंद्रवंशी,धुरी राम,राजो पासवान, ञिलोकी पासवान, राजेन्द्र पंडित, चुलहन पंडित, धीरेन्द्र पंडित गोरेलाल यादव, अशोक कुमार सहित कई ग्रामीणो व पूजा समिति सदस्यो ने बताया कि इस बार भी जागरण के साथ खेल तमाशा वाले आएगे और अपना दुकान लगाएगे। पूजा समिति अध्यक्ष ने बताया कि इस बार भी भव्य तरीके से मंदिर को सजाया गया है।और भोलिएनटर व सीसीटीवी की तैनाती कर दी गई है ताकि मेला मे किसी प्रकार की पूजा पाठ करने आये श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की कठिनाईयो की सामना नही करना पडे। मेले मे पूजा कमिटी के सदस्यो की तैनाती कर हर गतिविधियो पर पैनी नजर रखेगी।

Post Top Ad -