जमुई : साइकिल यात्रा ने 489वीं यात्रा में फलदार पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 18 मई 2025

जमुई : साइकिल यात्रा ने 489वीं यात्रा में फलदार पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश

 


जमुई, 17 मई 2025, रविवार। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को समर्पित अभियान ‘साइकिल यात्रा - एक विचार’ ने अपनी 489वीं यात्रा के तहत आज जमुई प्रखंड से खैरमा स्थित जमुई कॉलेज ऑफ फार्मेसी तक साइकिल यात्रा का आयोजन किया। यात्रा की अगुवाई संस्था के सक्रिय सदस्य आकाश कुमार ठाकुर ने की।


इस दौरान कॉलेज परिसर की निजी भूमि पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां सिंटू कुमार की देखरेख में अमरूद, अनार, महोगनी, औंरा, शरीफा सहित कई फलदार और छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए।


पौधारोपण के बाद शेषनाथ रॉय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। न वायुमंडल रहेगा, न प्राणवायु। पेड़ों के बिना धरती बंजर और जीवन सुनसान हो जाएगा।”


वहीं, सदस्य अजीत कुमार ने बताया, “वृक्ष हमें न केवल फल और खाद्य सामग्री देते हैं, बल्कि हमारे अस्तित्व का आधार भी हैं। यही कारण है कि वृक्षों को जीवन के सच्चे मित्र कहा गया है।”


आज की यात्रा में शामिल सदस्यों में अजीत कुमार, हरेराम कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, रामविलास सांडिल, शेषनाथ रॉय, संजय कुमार और अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में रोशन जी और अमित कुमार जैसे कर्मियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।


हर दिन नई दिशा में समाज को जागरूक करने वाली ‘साइकिल यात्रा - एक विचार’ अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन बनता जा रहा है – जो पर्यावरण, स्वास्थ्य और सामाजिक चेतना के लिए सतत कार्य कर रहा है।

Post Top Ad -