बंधौरा में बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, 12 अप्रैल को होगा उद्घाटन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 9 अप्रैल 2025

बंधौरा में बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, 12 अप्रैल को होगा उद्घाटन

मौरा/गिद्धौर (Maura/Gidhaur), 9 अप्रैल 2025, बुधवार : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मौरा पंचायत के बंधौरा गांव स्थित प्राचीन काली मंदिर के प्रांगण में श्री श्री 108 बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा और कलश शोभा यात्रा संपन्न हो रही है। यह आयोजन गांव के समस्त ग्रामीणों के सहयोग और समर्पण से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूरे गांव का सक्रिय सहयोग देखने को मिल रहा है।
प्राण प्रतिष्ठा की यह पावन तिथि 12 अप्रैल को निर्धारित की गई है। इसके पूर्व 9 अप्रैल, बुधवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा गांव के विभिन्न रास्तों, गलियों और मोहल्लों से गुजरती हुई पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंची। इस दौरान वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया और चारों ओर “जय श्री राम” एवं “जय हनुमान” के जयघोष गूंजते रहे।
अब मंदिर परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक प्रवास का आयोजन हो रहा है, जिसके पश्चात 12 अप्रैल को विधिवत रूप से बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे से 24 घंटे तक चलने वाली अखंड सीता-राम धुन की शुरुआत होगी, जिसकी पूर्णाहुति अगले दिन, यानी 13 अप्रैल को दोपहर 2 बजे संपन्न की जाएगी।

इस पूरे आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में अमर किशोर प्रसाद एवं लकी कुमारी, सुबोध रावत एवं कविता देवी की सक्रिय भूमिका है। पूजा-पाठ एवं प्राण प्रतिष्ठा के समस्त धार्मिक अनुष्ठान विद्वान आचार्य मदन पांडेय एवं उनके सहयोगी बमशंकर पांडेय के द्वारा विधिपूर्वक संपन्न कराए जा रहे हैं।
प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत उसी दिन यानी 12 अप्रैल को बजरंगबली मंदिर का भव्य उद्घाटन झाझा के विधायक दामोदर रावत के कर कमलों द्वारा संपन्न किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु गांव के ब्रजकिशोर प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष किस्टो रावत, दीनानाथ मंडल, राजेश कुमार मंडल, अमरजीत कुमार, प्रफुल्ल कुमार, सोनू कुमार, गोपाल रावत, सत्यार्थी कुमार, संदीप कुमार, गुलज़ारी कुमार, मनीष कुमार, रवि कुमार सहित अन्य ग्रामीण तन-मन-धन से पूरी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ जुटे हुए हैं।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि गांव की सामाजिक एकता और सामूहिक प्रयास का भी एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Responsive Advertisement