गिद्धौर बाजार में जी-कॉस्मेटिक्स का भव्य उद्घाटन, सौंदर्य प्रसाधन प्रेमियों के लिए खुशखबरी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 9 अप्रैल 2025

गिद्धौर बाजार में जी-कॉस्मेटिक्स का भव्य उद्घाटन, सौंदर्य प्रसाधन प्रेमियों के लिए खुशखबरी

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 9 अप्रैल 2025, बुधवार : गिद्धौर बाजार में सौंदर्य और जीवनशैली से जुड़े उत्पादों के क्षेत्र में एक नई शुरुआत देखने को मिली है। जी - कॉस्मेटिक्स (G - Cosmetics) नामक प्रतिष्ठान का शुभारंभ सोमवार को बड़े ही शुभ और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। यह प्रतिष्ठान उन लोगों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है जो आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सौंदर्य प्रसाधनों के शौकीन हैं, परंतु बजट की चिंता उन्हें अच्छे उत्पादों तक पहुंचने से रोकती है।

इस नये कॉस्मेटिक स्टोर की खास बात यह है कि यहां उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे किफायती दरों पर सौंदर्य प्रसाधन, लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पाद और गिफ्ट आइटम्स उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पहल गिद्धौर क्षेत्र के लिए एक नई सोच और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जी-कॉस्मेटिक्स का उद्घाटन गिद्धौर अंचलाधिकारी आरती भूषण और थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। दोनों अधिकारी अपने दल-बल के साथ उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए। उद्घाटन से पूर्व संस्कृत में मंगलाचरण श्लोक के माध्यम से शिक्षाविद् रुक्मिणी झा द्वारा विधिवत स्वागत व तिलक कर अतिथियों का आदर-सत्कार किया गया।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने इस नए स्टोर की सराहना करते हुए इसे गिद्धौर क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करती हैं।

जी-कॉस्मेटिक्स के संचालक गौरव कुमार ने जानकारी दी कि यह प्रतिष्ठान स्थानीय लोगों को आधुनिक कॉस्मेटिक्स के साथ-साथ जीवनशैली से जुड़े उत्पादों तक सहज पहुंच प्रदान करेगा। गिद्धौरवासियों के लिए यह स्टोर समर्पित रूप से काम करेगा और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर उत्पादों की व्यवस्था की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि यह प्रतिष्ठान भारत सरकार के एमएसएमई के तहत पंजीकृत "ऑल हेयर गुरु (All Here Guru)" के अंतर्गत संचालित है और इसे जन शिक्षण संस्थान, जमुई (JSS Jamui) का भी सहयोग प्राप्त है। गौरव कुमार ने यह भी कहा कि इस पहल को और आगे बढ़ाने के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्रवासी इस नई शुरुआत से उत्साहित हैं और इसे अपनाने के लिए तत्पर हैं। जी-कॉस्मेटिक्स का यह कदम निश्चित रूप से गिद्धौर के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

Responsive Advertisement