गिद्धौर में युवक के खाते से अचानक निकले 19,600 रुपये, थाना पहुंचे परिजन, जानिए मामला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 8 अप्रैल 2025

गिद्धौर में युवक के खाते से अचानक निकले 19,600 रुपये, थाना पहुंचे परिजन, जानिए मामला

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 8 अप्रैल 2025, मंगलवार : थाना क्षेत्र के धोबघट गांव निवासी मनोज सिंह ने स्थानीय थाना गिद्धौर में एक आवेदन देकर अपने भतीजे के बैंक खाते से अचानक पैसे निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

मनोज सिंह ने बताया कि उनके भतीजे शम्मल सिंह, पिता मुद्रिका सिंह, निवासी धोबघट, का खाता बंधन बैंक गिद्धौर में है। खाता संख्या 50220001311083 से दिनांक 7 अप्रैल की शाम 5:27 बजे कुल 19,600 रुपये की निकासी की गई, जिसकी जानकारी मोबाइल पर प्राप्त मैसेज के माध्यम से हुई।
पीड़ित ने बताया कि उन्हें मोबाइल नंबर 8100078769 से एक व्हाट्सएप कॉल आया जिसमें केवाईसी करवाने के लिए कहा गया। जिसपर खाताधारक ने कहा कि वे बैंक जाकर केवाईसी अपडेट करवा लेंगे। जिसके बाद पुनः कॉल आया और बताया गया कि आपके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया है, उसे ओपन कीजिए। इसके बाद खाताधारक ने जब उसे छुआ तो करीब एक घंटे के बाद उनके मोबाइल पर ओटीपी आना शुरू हो गया और कुछ ही समय में 19,600 रुपए की निकासी कर ली गई।

उन्होंने बताया कि इस निकासी के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी न होने के कारण वे काफी परेशान हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने थाना प्रभारी से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि दोषियों की पहचान हो सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। थाना प्रभारी ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Responsive Advertisement