अलीगंज : वैशाखी दुर्गा पूजा को लेकर दरखा गांव में निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, उमड़ी भीड़ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 28 अप्रैल 2025

अलीगंज : वैशाखी दुर्गा पूजा को लेकर दरखा गांव में निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, उमड़ी भीड़

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 28 अप्रैल 2025, सोमवार : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दरखा गांव में सोमवार की सुबह वैशाखी दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। अहले सुबह वैशाखी दुर्गा मंदिर परिसर से ढोल-नगाड़े और डीजे की गूंज के साथ 501 कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने कलश उठाकर शोभा यात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा दरखा गांव से निकलकर अलीगंज बाजार होते हुए स्थानीय तालाब पर पहुँची, जहां विधिवत जल भराई की रस्म संपन्न की गई। इसके बाद कलश को पुनः मंदिर परिसर में स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नवरात्रि पूजा का शुभारंभ किया गया।

पूजा समिति अध्यक्ष विजय यादव, ग्रामीण अनिक पंडित, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार मेहता, समाजसेवी एवं अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना, शीलू देवी, राजेंद्र पंडित, बच्चु पंडित और डब्लू पंडित सहित कई ग्रामीणों ने जानकारी दी कि दरखा गांव में वैशाख महीने में दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा करने की परंपरा वर्ष 1941 से चली आ रही है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य प्रतिमा निर्माण, विशाल पंडाल सजावट और आकर्षक डेकोरेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही जागरण और संगीत कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। दुर्गा पूजा को लेकर गांव और आसपास के इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

कलश शोभा यात्रा के दौरान "जय माता दी" के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। आमतौर पर दुर्गा पूजा आश्विन और चैत्र महीने में होती है, लेकिन दरखा बिहार का पहला ऐसा गांव है जहां वैशाख महीने में नवरात्रि के साथ माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विजयादशमी के दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

Responsive Advertisement