अलीगंज : श्रद्धापूर्वक मनाई गई वीर कुंवर सिंह की जयंती, 80 वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजों को दी थी चुनौती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 24 अप्रैल 2025

अलीगंज : श्रद्धापूर्वक मनाई गई वीर कुंवर सिंह की जयंती, 80 वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजों को दी थी चुनौती


अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 23 अप्रैल 2025, बुधवार : स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती बुधवार को अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी चंद्रशेखर आज़ाद ने की।

युवा शक्ति के प्रांतीय नेता शशिशेखर सिंह उर्फ मुन्ना ने वीर कुंवर सिंह को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजों से लोहा लिया और उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों की गाथा आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

लोजपा (रा) के जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह 1857 की पहली स्वतंत्रता क्रांति के अग्रणी सेनानी और महानायक थे। उनका योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमिट है।

वरिष्ठ पत्रकार रविशंकर सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह न सिर्फ 80 वर्ष की उम्र में युद्धभूमि में डटे रहे, बल्कि विजय भी हासिल की। उनकी वीरता और साहस से आज की पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका और देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सुनील कुमार, पैक्स अध्यक्ष मकेश्वर यादव, अवधेश यादव, गोरेलाल यादव, मो. साबिर, वीरेन्द्र महतो, राजकुमार पासवान, महेश सिंह राणा, मनोज यादव, रामबालक सिंह, धर्मेन्द्र पासवान, सुरेश यादव, श्याम सुंदर सिंह, शशिभूषण सिंह, मंटू सिंह, प्रभात कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post Top Ad -