चितरंजन रेलवे स्टेशन से गिद्धौर के मौरा गांव आते समय 55 वर्षीय अधेड़ लापता, परिजन चिंतित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 24 अप्रैल 2025

चितरंजन रेलवे स्टेशन से गिद्धौर के मौरा गांव आते समय 55 वर्षीय अधेड़ लापता, परिजन चिंतित


मौरा/गिद्धौर (Maura/Gidhaur), 23 अप्रैल 2025, बुधवार :
गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति रिश्तेदार के घर आने के दौरान रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। लापता व्यक्ति की पहचान झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम मल्लिकपाड़ा निवासी 55 वर्षीय अनिल कुमार झा के रूप में हुई है।

मौरा गांव निवासी गोपाल कुमार झा के अनुसार, अनिल झा 18 अप्रैल 2025 को चितरंजन रेलवे स्टेशन से गिद्धौर के मौरा गांव के लिए निकले थे। उन्होंने ब्लैक हॉफ पैंट और पीली टी-शर्ट पहन रखी थी। हालांकि, रात तक वे गंतव्य तक नहीं पहुंचे और तभी से उनका कोई अता-पता नहीं है।

परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। जामताड़ा के स्थानीय लोग भी सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। बताया गया है कि अनिल कुमार झा मानसिक रूप से कुछ कमजोर हैं।

परिजनों ने मिहिजाम (जामताड़ा) थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यदि किसी को अनिल झा के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो वे कृपया मोबाइल नंबर 7870518482 या 8252516873 पर संपर्क करें।

सही सूचना देने वाले को 11,000 रुपये इनाम देने की घोषणा भी की गई है। परिजन बेहद चिंतित हैं और आम लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं।

Responsive Advertisement