नारी सशक्तिकरण की अद्भुत मिसाल बनीं जमुई नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 8 मार्च 2025

नारी सशक्तिकरण की अद्भुत मिसाल बनीं जमुई नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 8 मार्च 2025, शनिवार : जमुई नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता नारी सशक्तिकरण की अद्भुत मिसाल बन गई हैं। वे पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने कार्यक्षेत्र को संभाल रही हैं। ये प्रशासन, समाज सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि अगर महिलाओं को अवसर मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं। इनकी सफलता से न केवल समाज को दिशा मिल रही है। बल्कि अन्य महिलाओं को भी अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिल रही है।

नगर परिषद पदाधिकारी के रूप में कार्यरत प्रियंका गुप्ता ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने कहा आज महिलाएं केवल परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज और देश के विकास में भी अहम योगदान दे रही हैं। कार्यालयों से लेकर विज्ञान, खेल, शिक्षा और सुरक्षाबलों तक हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
प्रियंका गुप्ता का मानना है कि सरकारी योजनाओं और नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। उनके प्रयासों से जमुई नगर परिषद में कार्य एवं विकास में सुधार हुआ है और लोगों को योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल रहा है।

Post Top Ad -