गिद्धौर : कोल्हुआ पंचायत के सिमरिया गांव में 30 मार्च से 5 अप्रैल तक होगी श्रीमद्भागवत कथा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 29 मार्च 2025

गिद्धौर : कोल्हुआ पंचायत के सिमरिया गांव में 30 मार्च से 5 अप्रैल तक होगी श्रीमद्भागवत कथा

कोल्हुआ/गिद्धौर (Kolhua/Gidhaur), 29 मार्च 2025, शनिवार : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ पंचायत के सिमरिया ब्राह्मण टोला में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर 30 मार्च की सुबह कलशयात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद शाम 5 बजे से श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत होगी। जिसका समापन 5 अप्रैल को होगा। यह जानकारी मुख्य आयोजनकर्ता नर्मदा देवी ने दी।

उन्होंने बताया कि एकादशी उद्यापन एवं वैभव मिश्रा के उपनयन संस्कार के उपलक्ष्य में यह आयोजन हो रहा है। इसमें अयोध्या के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित आकाश जी महाराज श्रीमद्भागवत की कथा सुनाएंगे।
आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिसमें बतौर व्यवस्थापक सुभाष मिश्रा, विभाष मिश्रा, सच्चिदानंद मिश्रा, सूर्यनारायण मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, अनमोल मिश्रा, बसंत मिश्रा, विकास चंद्र झा, मनीष मिश्रा, हीरा मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा, दिलीप मिश्रा, राजीव मिश्रा, अरुण मिश्रा, हिमांशु कुमार सहित सिमरिया के समस्त ग्रामवासी सक्रियता से जुटे हुए हैं।

Responsive Advertisement