गिद्धौर : श्री रावणेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में सेवानिवृत्ति पर सहायक प्राचार्य डॉ. परमानंद झा को दी गई विदाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 29 मार्च 2025

गिद्धौर : श्री रावणेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में सेवानिवृत्ति पर सहायक प्राचार्य डॉ. परमानंद झा को दी गई विदाई



गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 29 मार्च 2025, शनिवार : गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री रावणेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में एक भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के सहायक प्राचार्य डॉ. परमानंद झा को उनकी सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।


डॉ. परमानंद झा ने 1 अप्रैल 1983 से लेकर 29 मार्च 2025 तक, कुल 42 वर्षों तक महाविद्यालय में अपनी सेवा और शैक्षणिक कार्य में कर्तव्यनिष्ठता के साथ दिया। इस दौरान, उन्होंने क्षेत्र के स्कूली बच्चों में संस्कृत शिक्षा का प्रसार किया और कई गरीब बच्चों के शैक्षणिक उन्नयन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।



विदाई समारोह में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. देवर्षिनाथ पांडेय ने डॉ. झा के कार्यकाल की सराहना की और कहा कि उनके समर्पण भाव को सदैव महाविद्यालय परिवार याद रखेगा। समारोह को ज्योतिषाचार्य डॉ. विभूतिनाथ झा और पुस्तकालयाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने भी संबोधित किया और सेवानिवृत्ति उपरांत आगामी जीवन काल में डॉ. झा के स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना की।


इस अवसर पर, महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने डॉ. झा को उनकी सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को याद किया। डॉ. झा की सेवानिवृत्ति के बाद, महाविद्यालय परिवार ने उनके साथ बिताए गए पलों को याद किया और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Responsive Advertisement