गिद्धौर : होली पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 15 मार्च 2025

गिद्धौर : होली पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 15 मार्च 2025, शनिवार : रंगोत्सव होली को लेकर बीते गुरुवार को थाना क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द वातावरण बनाए रखने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो का स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। जिसमें गिद्धौर बीडीओ सुनील कुमार एवं थानाध्यक्ष सर्बजीत कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक पंकज कुमार, अनुज कुमार, रंजीत कुमार, उमेश कुमार, राजेश्वर साह सहित अन्य पुलिस जवानों ने हिस्सा लिया।
फ्लैग मार्च के दौरान प्रखंड के गिद्धौर बाजार, रतनपुर, कोल्हुआ, मौरा, धनियाठीका, धोवघट गांवों का दौरा कर होली पर्व के विधि व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही सामाजिक समरसता के साथ पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की पदाधिकारियों द्वारा अपील की गई।
वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सौहार्दपूर्ण वातावरण को कायम रखने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। इसमें पदाधिकारियों सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

Post Top Ad -