गिद्धौर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह में जमकर लगाए अबीर–गुलाल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 13 मार्च 2025

गिद्धौर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह में जमकर लगाए अबीर–गुलाल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 13 मार्च 2025, गुरुवार : गिद्धौर के ऐतिहासिक पंचमंदिर परिसर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के गिद्धौर मंडल उपाध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू ने की। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर–गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

इस मौके पर भाजपा के गिद्धौर मंडल उपाध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा हर घर की पार्टी बन गई है। इसे और मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना जरूरी है। जो पुराने साथी गिद्धौर में भाजपा को सींचने में जुटे रहे, पार्टी के विस्तार के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनका सम्मान बढ़ाया जाएगा। पार्टी की मजबूती के लिए सभी को काम करना होगा। भाजपा का सिद्धांत सर्वोपरि है और उसे ही प्राथमिकता देनी होगी।  
मंडल उपाध्यक्ष राजीव ने सुझाव दिया कि नए युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाए। खासकर वे युवा, जो इस बार विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। ऐसे नए मतदाताओं की पहचान कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलानी होगी।  

वहीं भाजपा के जमुई जिला कोषाध्यक्ष शंभू कुमार केशरी ने कहा–
गिद्धौर प्रखंड की आबादी और यहां भाजपा की मजबूती को देखते हुए होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए।
होली मिलन समारोह में पूर्व मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्रा, उपाध्यक्ष चंदन कुमार केशरी, महामंत्री शिव शंकर तांती, महामंत्री अंतर्यामी झा, सोनू सिंह, मनोज रजक, जितेंद्र मिश्रा, भिखारी पासवान, शंकर यादव, डॉ. संजय मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Top Ad -