गिद्धौर–झाझा एनएच 333 पर साइकिल सवार को एंबुलेंस ने मारा धक्का, जमुई रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 13 मार्च 2025

गिद्धौर–झाझा एनएच 333 पर साइकिल सवार को एंबुलेंस ने मारा धक्का, जमुई रेफर

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 13 मार्च 2025, गुरुवार : गिद्धौर-झाझा एनएच 333 पर छतरपुर गांव मोड़ के निकट एंबुलेंस के धक्का मारने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पहचान झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर पंचायत के केशोपुर निवासी दिलीप सिंह के रूप में हुई। वे साईकिल से गिद्धौर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान एक एम्बुलेंस ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वे घायल हो गए।
जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायल दिलीप सिंह को ईलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।
वहीं घटना के संदर्भ में घायल दिलीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया –
मैं अपनी साईकिल से गिद्धौर के यूको बैंक शाखा से अपना बैंक संबंधित कार्य कर अपने घर केशोपुर जा रहा था। इसी दौरान गिद्धौर-झाझा एनएच 333 के छतरपुर गांव के निकट एक एम्बुलेंस ने मेरे साईकिल में धक्का मार दिया गया। जिससे मैं सड़क पर गिर गया।


Responsive Advertisement