गिद्धौर में हाईटेंशन तार टूटने से करीब 6 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 31 मार्च 2025

गिद्धौर में हाईटेंशन तार टूटने से करीब 6 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 31 मार्च 2025, सोमवार : गिद्धौर के तीन नंबर रोड में सोमवार सुबह 10 बजे 11 हजार का हाईटेंशन तार एक ट्रक के ठोकर से टूट गया। इस घटना में कई लोग बाल बाल बचे। घटना के बाद सड़क पर ट्रकों का लंबा जाम लग गया, जो शाम 4 बजे तक टूटा। इस दौरान लोगों को बहुत परेशानी हुई।
तार का मरम्मत गिद्धौर पावर ग्रीड के मिस्त्री ने किया। मरम्मत के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को गर्मी में बहुत दिक्कत हुई। इस घटना ने लोगों को बिजली की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों।

Responsive Advertisement