गिद्धौर के नए थानाध्यक्ष बनाए गए दीनानाथ सिंह, सोनो थाना में थे पदस्थापित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 25 मार्च 2025

गिद्धौर के नए थानाध्यक्ष बनाए गए दीनानाथ सिंह, सोनो थाना में थे पदस्थापित

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 25 मार्च 2025, मंगलवार : पुलिस निरीक्षक दीनानाथ सिंह को गिद्धौर के नए थानाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले, वे सोनो के थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित थे। जमुई पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद द्वारा जारी जमुई जिलादेश संख्या 249/2025 में इस नियुक्ति की जानकारी दी गई है।

जमुई जिलान्तर्गत थानाध्यक्ष का स्थानान्तरण अथवा पदस्थापन करने हेतु जमुई पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मुंगेर क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक से अनुमोदन हेतु अनुरोध किया गया था। इसके बाद मुंगेर क्षेत्र पुलिस उप-महानिरीक्षक के कार्यालय द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया, जिसके आलोक में पुलिस पदाधिकारियों का थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है।
इस संबंध में आदेश दिया गया है कि पुलिस निरीक्षक दीनानाथ सिंह को 24 घंटे के अन्दर अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान करना होगा और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करना होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Post Top Ad -