जमुई : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएम बोलीं– महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 9 मार्च 2025

जमुई : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएम बोलीं– महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत


जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 8 मार्च 2025, शनिवार : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के हाथों विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली नारी शक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने वाली नारी शक्तियों में चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. खुशबू कुमारी, शिक्षा के क्षेत्र में नूपुर कुमारी, नगर परिषद की ईओ डॉ. प्रियंका गुप्ता, टाउन प्लानर स्नेहल अंशु, सांस्कृतिक प्रस्तुति में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय धरमपुर, डीपीओ रश्मि रंजन, सीडीपीओ ज्योति कुमारी, आभा कुमारी, पर्यवेक्षिका रश्मि कुमारी, सेविका स्नेहलता सहित दर्जनों महिलाओं का नाम शामिल है।

जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के उपभोग के लिए महिलाओं को शिक्षित होना पड़ेगा। महिला सशक्तिकरण

की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान द्वारा महिलाओं व पुरूषों को समान अधिकार प्रदान किए गए हैं, फिर भी समाज में लड़का और लड़की में अंतर समझा जाता है। हम सभी को इस अंतर को समाप्त करना होगा।

उन्होंने इस अंतर को मिटाने के लिए नारी शक्ति को सजग एवं सचेत होने की सलाह दी। इस बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल ने इस अवसर पर कहा कि आधी आबादी के शिक्षित होने से पूरा समाज और राष्ट्र शिक्षित हो जाता है। वर्तमान समय में प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को पुरूषों के समान स्थान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने सभी जनों को महिलाओं का सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों की भी चर्चा की।

डीटीओ मो. इरफान, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, डीआरडीए के निदेशक राकेश कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता अमु आमला सहित अन्य गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम के आरंभ में आईसीडीएस की डीपीओ रश्मि रंजन ने आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र , पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। समारोह में हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Post Top Ad -