राजेश कुमार राम के बिहार कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बोले गिद्धौर के वरिष्ठ नेता कृपा कुमार सिंह – पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 22 मार्च 2025

राजेश कुमार राम के बिहार कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बोले गिद्धौर के वरिष्ठ नेता कृपा कुमार सिंह – पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा



गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 21 मार्च 2025, शुक्रवार : बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजेश कुमार राम की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। गिद्धौर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृपा कुमार सिंह ने राजेश कुमार राम की नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह निर्णय पार्टी के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी।


उन्होंने कहा कि राजेश कुमार राम ने पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है और उनकी मेहनत और निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश कुमार राम की नियुक्ति से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और वे बिहार में कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


कृपा कुमार सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए काम किया है। राजेश कुमार राम की नियुक्ति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी राजेश कुमार राम को बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Responsive Advertisement