गिद्धौर में पानी टंकी का ट्रांसफार्मर हुआ खराब, अब कब से शुरू होगी पानी सप्लाई? जान लीजिए - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 26 जनवरी 2025

गिद्धौर में पानी टंकी का ट्रांसफार्मर हुआ खराब, अब कब से शुरू होगी पानी सप्लाई? जान लीजिए

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 26 जनवरी 2025, रविवार : गिद्धौर ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना के तहत गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में होने वाली जलापूर्ति बीते शनिवार, 25 जनवरी की देर शाम से बाधित होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। बता दें कि इस जलापूर्ति योजना के तहत प्रतिदिन सुबह शाम जलापूर्ति होती है। शनिवार सुबह से दोपहर कुछ समय तक पानी सप्लाई हुई, उसके बाद शाम के वक्त पानी सप्लाई नहीं हुआ। इसके बाद रविवार की सुबह से भी पानी सप्लाई बंद है।
पानी न होने से गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों को हो रही समस्या
पानी न होने की वजह से गणतंत्र दिवस को लेकर ग्रामीणों को समस्या हो रही है। जलापूर्ति बाधित होने के कारण बच्चे और ग्रामीण परेशान हैं। जिन घरों में जलापूर्ति के पानी से ही आवश्यकता पूरी होती है, वे अगल बगल के घरों से, अथवा सार्वजनिक चापानल से पानी ढोने के लिए विवश हैं।
अगले दो दिन नहीं मिलेगा पानी, मंगलवार से होगी पानी सप्लाई
इस संदर्भ में गिद्धौर ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना के पंप संचालक शंभू पासवान ने बताया –
ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इसकी मरम्मत के लिए बोला गया है। लेकिन रविवार और गणतंत्र दिवस होने की वजह से आज काम होने की संभावना कम है। अगले दो दिन पानी सप्लाई नहीं हो पाएगा। संभवतः मंगलवार से पानी सप्लाई शुरू हो पाएगी।

वहीं बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि टंकी वाले जो कॉन्ट्रैक्टर हैं, वही उसे चेंज करेंगे। यह विभाग से संबंधित नहीं है। वहीं गणतंत्र दिवस को लेकर सरकारी कार्यालय में छुट्टी होने के कारण संबंधित पदाधिकारी से इस मामले को लेकर बात नहीं हो सकी।

Responsive Advertisement