गिद्धौर के पतसंडा मुसहरी में हुआ वस्त्रदान कार्यक्रम, महादलितों के चेहरे खिले - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 25 जनवरी 2025

गिद्धौर के पतसंडा मुसहरी में हुआ वस्त्रदान कार्यक्रम, महादलितों के चेहरे खिले


  • ठंड में ठिठुरते बदन को मिली मानवता की गर्माहट, किया वस्त्रदान

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 25 जनवरी 2025, शनिवार : गरीब-निसहाय बच्चों व ग्रामीणों की मदद के लिए विभिन्न घरों से एकत्रित किये गए गर्म कपड़ों को वितरण करने का कारवां इस शनिवार भी जारी रहा। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत पतसांडा हरिजन टोला में मिलेनियम स्टार फाउंडेशन (Millennium Star Foundation) द्वारा वस्त्रदान कार्यक्रम किया गया। इसमें जन शिक्षण संस्थान जमुई एवं दिव्यांग सेवा संघ सहायक बने। वस्त्र पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।

वहीं मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम (Sushant Sai Sundaram) ने बताया कि ठंड में वस्त्रदान की मुहिम जारी है। बच्चों के अंदर तकनीकी शिक्षा के साथ- साथ नैतिक मूल्यों का सृजन होना, युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। ठंड में ठिठुरते गरीबों के बदन को मानवता की गर्माहट देने के लिए समाज के हर एक समृद्ध वर्ग को आगे आने की जरूरत है।

मौके पर दिव्यांग सेवा संघ गिद्धौर के पतसंडा पंचायत अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव, स्थानीय निवासी भगीरथ यादव, जन शिक्षण संस्थान (Jan Shikshan Sansthan) के गिद्धौर सेंटर में आईटी का प्रशिक्षण ले रही प्रशिक्षु सीमा कुमारी, काजल कुमारी, अंजू कुमारी एवं अंशु कुमारी मौजूद रहीं।

Responsive Advertisement