गिद्धौर भाजपा के मंडलाध्यक्ष बने राजा बाबू केशरी, नेता-कार्यकर्ताओं ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 14 जनवरी 2025

गिद्धौर भाजपा के मंडलाध्यक्ष बने राजा बाबू केशरी, नेता-कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 14 जनवरी 2025, मंगलवार : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत केवाल गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजा बाबू केशरी को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का गिद्धौर मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजा बाबू केशरी को भाजपा का मंडलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने से केवाल गांव सहित प्रखंड भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। वहीं राजा बाबू केशरी को गिद्धौर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर गिद्धौर स्थित लाल कोठी में जमुई विधायक श्रेयसी सिंह एवं बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने उन्हें बधाई देते हुए पार्टी की मजबूती पर बल देने की बात कही।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजा बाबू केशरी ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस अहम जिम्मेदारी का मैं ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करुंगा।
वहीं भाजपा (BJP) महामंत्री विनय पाण्डेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी, जिला कोषाध्यक्ष शम्भु कुमार केशरी, पूर्व मंडलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, मंडल महामंत्री अंतर्यामी झा, शिवशंकर तांती, सच्चिदानन्द मिश्रा, चंदन केशरी, अरुण साह, अमरनाथ केशरी, संजीव पांडेय, सोनू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजीव कुमार साव, मंत्री प्रभाकर कुमार ने नए मंडलाध्यक्ष को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।

Post Top Ad -