कुंधुर : बिजली विभाग की उदासीनता से अंधेरे में डूबा गेनाडीह गांव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 29 दिसंबर 2024

कुंधुर : बिजली विभाग की उदासीनता से अंधेरे में डूबा गेनाडीह गांव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कुंधुर/गिद्धौर (Kundhur/Gidhaur), 29 दिसंबर 2024, रविवार : इन दिनों बिजली विभाग के कर्मियों एवं पदाधिकारियों के उदासीन रवैये से कुंधुर पंचायत के गेनाडीह गांव के वार्ड 06 वासी विद्युत समस्या से खासा परेशान है। बताते चलें कि प्रखंड के कुंधुर पंचायत अंतर्गत पड़नेवाले गेनाडीह गांव में बीते एक सप्ताह से विद्युत ट्रांसफॉर्मर जल जाने से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। सघन आबादी वाले इस गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लोगों को इस भीषण शीतलहर में रोजमर्रा से जुड़ी विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति को ले काफी जहमत उठानी पड़ रही है।

वहीं खेती किसानी में भी परेशानी का सामना ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। बिना बिजली के लोग कई दिनों से अंधेरे में रात बिताने को विवश हैं। वहीं अंधेरे के कारण गांव में चोरी का भी खतरा ग्रामीणों के समक्ष बना हुआ है।स्थिति यह है कि गिद्धौर विधुत विभाग के पावर सब स्टेशन के जेई इस गांव के ग्रामीणों की समस्या के निदान को ले तत्परता नही दिखा रहे है। 
इधर गेनाडीह गांव में विद्युत समस्या झेल रहे वार्ड 06 के ग्रामीण उमाशंकर रावत, नीतीश कुमार, मिथुन कुमार, मनोज मंडल, रवीन्द्र मंडल, टिंकू मंडल, मीना देवी, निर्मला देवी, कलावती देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया है कि यहां के ट्रांसफार्मर की स्थिति कई महीनों से जर्जर बनी हुई थी। ट्रांसफॉर्मर पर विधुत का अधिक भार होने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण जल गया।लेकिन विभागीय स्तर पर इस जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने को ले अब तक अधिकारी एवं कर्मी गंभीर नही दिख रहे हैं। बिजली की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने यहां जर्जर ट्रांसफार्मर को बदल कर बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग विभाग से की है।

इधर विद्युत समस्या को लेकर गेनाडीह वार्ड 06 के वार्ड सदस्य सूरज कुमार प्रताप ने बताया कि विद्युत विभाग को हम ग्रामीणों के द्वारा खराब ट्रांसफार्मर के ठीक करवाने को ले सूचना दी गयी है, लेकिन व्यवस्था को अब तक बहाल नही करवाया जा सका है। इधर इधर इस संदर्भ में खराब टांसफार्मर के बदलने एवं गेनाडीह गांव में विद्युत व्यवस्था बहाल करने की सूचना विद्युत विभाग के एसडीओ लोकनाथ कुमार को भी दी गयी है।

Responsive Advertisement