गिद्धौर : प्रखंड के 143 शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 29 दिसंबर 2024

गिद्धौर : प्रखंड के 143 शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 29 दिसंबर 2024, रविवार : बिहार सरकार के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार बीते शनिवार को बीआरसी गिद्धौर में सभी शिक्षकों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शमशुल होदा ने कहा कि सरकार आप सभी शिक्षकों को 1 जनवरी 2025 से राज्यकर्मी बना रही है,अब आपलोग नियोजित शिक्षक से सरकारी शिक्षक बन गए हैं।सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों से अनुरोध किया कि आपलोग मन लगाकर बच्चों को पढ़ाए आपकी सुविधाओं का सारा ख्याल सरकार कर रही है।

नियुक्ति पत्र वितरण के बारे में शिक्षक राजीव वर्णवाल ने बताया—
गिद्धौर प्रखंड से कुल 143 शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया जिसमें कक्षा एक से पांच तक 81,छह से आठ तक 18, नौ से दस तक 33, एवं ग्यारह से बारह तक 11 शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बीपीएम प्रवीण कुमार, बीआरपी राजकिशोर सिंह,केदार प्रसाद,रामनिवास तिवारी, सुधांशु शेखर, राहुल आनंद,रीना कुमारी शिक्षक दिलीप मंडल, बशिष्ठ नारायण, कैलाश पति यादव, दिनेश रजक, अंशुमाला,ममता कुमारी,सुमन कुमार,श्वेता कुमारी,मनीषा कुमारी, आशीष भारती, आशीष कुमार, बबीता कुमारी, राजेश केशरी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

Responsive Advertisement