गिद्धौर : सरकार आपके गांव के तहत पूर्वी गुगुलडीह पंचायत सरकार भवन की रखी गई नींव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 29 दिसंबर 2024

गिद्धौर : सरकार आपके गांव के तहत पूर्वी गुगुलडीह पंचायत सरकार भवन की रखी गई नींव



पूर्वी गुगुलडीह/गिद्धौर (Purvi Guguldih/Gidhaur)। प्रखंड अंतर्गत पूर्वी गुगुलडीह पंचायत में पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि बबलू यादव, पैक्स अध्यक्ष श्याम सिंह, सुरेश सिंह एवं महेश्वर सिंह की अगुआई में सरकार आपके गांव के तहत करोड़ों रुपयों की लागत से बनने वाले पूर्वी गुगुलडीह पंचायत सरकार भवन की नींव बुधवार को रखी गई। निर्माण के पहले दिन पंचायत वासियों के मौजूदगी में बनने वाले पंचायत सरकार भवन के चयनित जमीन पर ले आउट किया गया।


पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि पूर्वी गुगुलडीह पंचायत सरकार भवन निर्माण हो जाने से कामों में सहूलियत होगी। इससे ग्रामीणों के जरूरी काम एक छत के नीचे हो सकेंगे।


इस दौरान पंचायत वासियों में हर्ष का माहौल रहा। मौके पर समाजसेवी मुकेश सिंह, जुगल यादव, सदानंद सिंह, उमेश सिंह, मुकेश यादव मौजूद थे। बता दें कि  स्व. जनार्दन सिंह एवं भूतपूर्व मुखिया स्व. महेंद्र सिंह के परिजनों के सौजन्य से पूर्वी गुगुलडीह पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए जमीन दिया गया।

Responsive Advertisement