गिद्धौर में शराब पीकर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 17 दिसंबर 2024

गिद्धौर में शराब पीकर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 17 दिसंबर 2024, मंगलवार : गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग पर लॉर्ड मिंटो टॉवर चौक के निकट गिद्धौर थाना के अवर निरीक्षक रंजीत पासवान द्वारा बीते रविवार की रात्रि गश्ती के दौरान फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के क्रम में मिले गुप्त सूचना के आधार पर शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी कारू प्रसाद यादव के पुत्र राकेश रौशन यादव के रूप में हुई है। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति के ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब पीने से जुड़े सत्यापन के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गिद्धौर पुलिस द्वारा न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Responsive Advertisement