गिद्धौर : धूल से हो रहे फसल के नुकसान की भरपाई के लिए किसान ने मांगा मुआवजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 10 दिसंबर 2024

गिद्धौर : धूल से हो रहे फसल के नुकसान की भरपाई के लिए किसान ने मांगा मुआवजा


  • जिला कृषि पदाधिकारी को ईमेल भेजकर कराया ध्यानाकर्षण
  • ट्रकों से उड़कर आती धूल की वजह से उपज में हुआ नुकसान
  • धूल के कारण बर्बाद हुआ करीब 90 प्रतिशत फसल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 10 दिसंबर 2024, मंगलवार : सड़क से उड़कर आती धूल से नुकसान होते फसल से परेशान गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ पंचायत के कुमरडीह गांव के किसान बिमल कुमार मिश्रा ने जमुई जिला के कृषि पदाधिकारी को ईमेल के माध्यम से ध्यानाकर्षण कराया है और नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है।

किसान बिमल कुमार मिश्रा ने लिखा है कि मेरा खेत सड़क से सटा हुआ है। जिसमें मैंने करीब तीस हजार रुपए की लागत से तीन कट्ठा जमीन में सब्जी लगाया था। लेकिन बालू खनन में चल रहे ट्रकों से उड़कर आती धूल की वजह से उपज में नुकसान हो गया है। करीब 90 प्रतिशत फसल धूल के कारण बर्बाद हो गए हैं। किसान मजबूरन सुख चुके सब्जी के लातों को उजाड़ रहे हैं। इतनी लागत के बावजूद भी सब्जी के फसल की बर्बादी से आर्थिक और मानसिक रूप से भी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अब यह नौबत आ गई है कि खेती करने वाले किसान भी खरीद कर सब्जी खाने को विवश हैं।
किसान बिमल कुमार मिश्रा ने कृषि पदाधिकारी से आग्रह किया है कि समस्या के निदान पर ध्यान दिया जाए और फसल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा राशि दिया जाए।

यह भी पढ़ें>>

गिद्धौर : मौरा गांव में पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने खाया कीटनाशक

ठंड आने के साथ ही हरी सब्जियों से सजा गिद्धौर बाजार, भाव कम होने से मिली राहत, यहां जानें दाम

Responsive Advertisement