गिद्धौर के नयागांव की बेटी श्वेता बनी झारखंड के बोकारो से विधायक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 24 नवंबर 2024

गिद्धौर के नयागांव की बेटी श्वेता बनी झारखंड के बोकारो से विधायक

  • बोकारो विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की
  • झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह की पुत्रवधू हैं श्वेता
कुंधुर/गिद्धौर (Kundhur/Gidhaur), 24 नवंबर 2024, रविवार : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कुंधुर पंचायत के नयागांव निवासी दिनेश कुमार सिंह की बेटी श्वेता सिंह ने झारखंड विधानसभा चुनाव में परचम लहराते हुए बोकारो विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की है। वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्य होने के साथ–साथ झारखंड कांग्रेस में प्रदेश महासचिव भी हैं।

बोकारो की नवनिर्वाचित विधायक श्वेता सिंह (MLA Shwetta Singh) झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री समरेश सिंह की पुत्रवधू हैं। श्वेता की जीत पर उनके मायके गिद्धौर के नयागांव में उत्सवी माहौल है। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।
श्वेता के छोटे भाई लोजपा रामविलास के नेता राष्ट्रदीप सिंह ने कहा -
भले ही राजनीतिक रूप से हमारे दल अलग हैं, लेकिन बड़ी बहन का इस मुकाम पर पहुंचना गौरवान्वित कर रहा है।

Post Top Ad -