रतनपुर : शराब के नशे में धुत चाचा ने भतीजे को पीट कर किया गंभीर रूप से घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 12 नवंबर 2024

रतनपुर : शराब के नशे में धुत चाचा ने भतीजे को पीट कर किया गंभीर रूप से घायल

रतनपुर/गिद्धौर (Ratanpur/Gidhaur), 12 नवंबर 2024, मंगलवार : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर पंचायत के बानाडीह गांव में शराब के नशे में धुत चाचा ने अपने भतीजे को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद भतीजे को इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार ने घायल का उपचार किया। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है।
घायल की पहचान रतनपुर पंचायत के बानाडीह निवासी कपिल देव यादव के पुत्र रीतिक कुमार के रूप में हुई है। जबकि मारपीट करने वाला चाचा बानाडीह के ही विदेशी यादव का पुत्र बिरेंद्र यादव है।
घायल भतीजे रीतिक ने मामले के संदर्भ में बताया –
रात 10 बजे के करीब घर के बाहर खड़े थे, तभी चाचा बीरेंद्र यादव शराब के नशे में घर आए और गाली गलौच करते हुए मारपीट की और सर फोड़ दिया। इस तरह की हरकत वो पहले भी कर चुका है जिसमें मामूली चोटें आई और बीच बचाव कर मामले को घर पर ही शांत कर दिया जाता था। लेकिन सोमवार की रात शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे बिरेंद्र यादव ने निर्ममता से मारपीट की।

Responsive Advertisement