झाझा विधायक दामोदर रावत ने गिद्धौर के उलाई नदी में डूबते सूर्य को सपरिवार दिया अर्घ्य - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 7 नवंबर 2024

झाझा विधायक दामोदर रावत ने गिद्धौर के उलाई नदी में डूबते सूर्य को सपरिवार दिया अर्घ्य

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 7 नवंबर 2024, गुरुवार : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा से माहौल भक्तिमय बना है। झाझा विधायक व पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने अपने गांव गिद्धौर के उलाई नदी में गुरुवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। उनकी पत्नी मीना देवी वर्षों से छठ पूजा करती आ रही हैं।
मौके पर विधायक दामोदर रावत ने क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा -
छठ प्रकृति की पूजा का पर्व है। इसमें शुद्धता, स्वच्छता और सात्विकता का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रतियों द्वारा छठ मैया से सभी के लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और संपन्नता की प्रार्थना की जाती है। हमारी भी प्रार्थना है कि भगवान भास्कर सभी का कल्याण करें।
इस अवसर पर विधायक दामोदर रावत के पुत्र राजीव रावत, पुत्री नंदिनी, सपना सहित अन्य परिजनों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

Post Top Ad -