गिद्धौर : पतसंडा पंचायत में छठ घाट जाने वाले रास्ते पर युवाओं ने चलाया सफाई अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 5 नवंबर 2024

गिद्धौर : पतसंडा पंचायत में छठ घाट जाने वाले रास्ते पर युवाओं ने चलाया सफाई अभियान

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 5 नवंबर 2024, मंगलवार : लोक आस्था के महापर्व छठ को विधिवत संपन्न कराने के लिए घाटों की सफाई व घाट जाने वाले रास्ते की सफाई पतसंडा पंचायत के युवाओं द्वारा श्रम दान देकर प्रारंभ कर दी गई। इस दौरान समाजसेवी बबलू सिंह की अगुआई में दर्जनों युवाओं के साथ मिलकर वार्ड नंबर एक के छठ घाट जाने वाले रास्ते पर सफाई अभियान में पूरे दिन जुटे रहे। सफाई अभियान के दौरान छठ घाट जाने वाले करीब एक किलोमीटर लंबे कच्चे रास्ते की कुदाल–फावड़ा लेकर युवाओं द्वारा सफाई की गई। साथ ही वार्ड वासियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व स्थानीय प्रशासन पर घाट सफाई में सहयोग नहीं किए जाने पर नाराजगी भी जताई है। 
वार्ड वासी बबलू सिंह, समाजसेवी बिपिन सिंह, कुणाल सिंह व अन्य ने कहा कि शुरु हो चुके छठ महापर्व पर उलाई नदी के विभिन्न घाटों पर भगवान भाष्कर को अर्य देने को जाने वाले रास्ते पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अब तक इसकी सफाई को लेकर न तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों की नींद खुली है और न ही स्थानीय प्रशासन ही इस ओर अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
ऐसे में वार्ड के दर्जनों युवाओं का सहयोग लेकर घाट जाने वाले रास्ते पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ससमय घाट व घाट जाने वाले रास्ते कि सफाई करवा दिए जाने से छठव्रतियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान उलाई नदी के दुर्गा मंदिर घाट, कलाली घाट, छतरपुर घाट एवं राजमहल घाट पर भी जारी रहेगा।
मौके पर वार्ड एक के निहाल कुमार, आयुष सिंह, राणा अभिषेक, अंगद सिंह, विवेक कुमार, आर्यन चौहान, गौरब सिंह, प्रसेनजीत सिंह, लकी कुमार, जैस कुमार, आरब कुमार, वरिष्ठ पत्रकार आनंद कंचन सिंह सहित वार्ड के दर्जनों युवा मौजूद थे।

Responsive Advertisement