"बिहार कोकिला" मशहूर लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा का दिल्ली एम्स में हुआ निधन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 5 नवंबर 2024

"बिहार कोकिला" मशहूर लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा का दिल्ली एम्स में हुआ निधन

नई दिल्ली/पटना/बिहार (New Delhi/Patna/Bihar), 5 नवंबर 2024, मंगलवार : अंतरराष्ट्रीय फलक पर ख्यातिप्राप्त लोक गायिका पद्म भूषण शारदा सिन्हा का मंगलवार की देर रात 9:20 बजे निधन हो गया। एम्स की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर निरुपम मदान ने उनके निधन की जानकारी दी। वे एम्स दिल्ली में बीते कई दिनों से इलाजरत थीं। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान सिन्हा ने निधन से पहले जानकारी दी थी कि उनकी मां को वेंटिलेटर पर रखा गया है और अब उनके चाहने वालों की दुआ की जरूरत है।

शारदा सिन्हा साल 2017 से एकाधिक मायलोमा (Multiple Myeloma) की बीमारी से ग्रस्त थीं। बीते 25 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने पर एम्स के कैंसर सेंटर मेडिकल आंकालोजी वार्ड में भर्ती कराया गया था। मेडिकल आंकोलाजी विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।

शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 में सुपौल जिले के हुलसा गांव में हुआ। उन्होंने बीएड और संगीत से एमए किया था। शारदा सिन्हा का ससुराल बेगूसराय जिले के सिहमा गांव में है। शारदा सिन्हा हमेशा से छठ पूजा के गीतों से जुड़ी रही हैं। उन्होंने लोकगीतों के अलावा कई लोकप्रिय छठ गीत गाए हैं।
शारदा सिन्हा को बिहार कोकिला के अलावा भोजपुरी कोकिला, भिखारी ठाकुर सम्मान, बिहार गौरव, बिहार रत्न, मिथिला विभूति सहित कई अन्य सम्मानों के साथ पद्मश्री और पद्मविभूषण जैसे सम्मान से विभूषित किया गया। शारदा सिन्हा समस्तीपुर महिला कॉलेज में संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष के पद पर थीं।

शारदा सिन्हा अब तक भोजपुरी, बज्जिका, मगही और मैथिली भाषा में विवाह और छठ के सैकड़ों पारंपरिक गीत गा चुकी हैं। शारदा सिन्हा को साल 2018 में 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। छठ पूजा पर आधारित गीत हो दीनानाथ का... उनका मैथिली संस्करण कई लोगों द्वारा खूब सराहा गया।

Responsive Advertisement