गिद्धौर के गुलाब रावत नगर भवन का 52.32 लाख की राशि से होगा जीर्णोद्धार व मरम्मतीकरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 4 नवंबर 2024

गिद्धौर के गुलाब रावत नगर भवन का 52.32 लाख की राशि से होगा जीर्णोद्धार व मरम्मतीकरण

  • भवन निर्माण विभाग द्वारा मिली प्रशासनिक सह व्यय की स्वीकृति
  • विधायक दामोदर रावत ने सीएम नीतीश कुमार और भवन निर्माण मंत्री का जताया आभार
गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 4 नवंबर 2024, सोमवार : गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित गुलाब रावत नगर भवन के जीर्णोद्धार व मरम्मती कार्य के लिए बावन लाख बत्तीस हजार पांच सौ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति सह व्यय की स्वीकृति बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग द्वारा मिली है। विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के रूप में भवन प्रमंडल जमुई के कार्यपालक अभियंता को जिम्मेदारी दी गई है।

इसे लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में झाझा विधानसभा क्षेत्र से विधायक दामोदर रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि झाझा विधानसभा क्षेत्र के सतत विकास के लिए वे संकल्पित हैं। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिख कर गिद्धौर के गुलाब रावत नगर भवन के जीर्णोद्धार व मरम्मती कार्य के लिए अनुशंसा की थी। जिसपर स्वीकृति मिली है। इस नगर भवन से गिद्धौर और निकटवर्ती गांव के लोगों को लाभ हो रहा है। जीर्णोद्धार किए जाने से व्यवस्थाएं और भी सुलभ होंगी। निविदा तय होने के बाद जल्द ही कार्यारंभ हो जाएगा।
विधायक दामोदर रावत ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी का आभार व्यक्त किया।

Responsive Advertisement