गिद्धौर : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व छठ का समापन, विभिन्न घाटों पर जुटे श्रद्धालु - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 8 नवंबर 2024

गिद्धौर : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व छठ का समापन, विभिन्न घाटों पर जुटे श्रद्धालु

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 8 नवंबर 2024, शुक्रवार
✓ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुंदरम 
जन आस्था के महापर्व छठ का चौथे और आखिरी दिन शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही इसका समापन हो गया। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों और उनके परिजनों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और मंगलकामनाएं की।
अहले सुबह 3 बजे से ही व्रती घाटों पर पहुंचने लगे थे। गिद्धौर के दुर्गा मंदिर छठ घाट, महावीर मंदिर छठ घाट, रानी बगीचा छठ घाट, कलाली घाट, छतरपुर घाट सहित रतनपुर, कोल्हुआ, सेवा, पूर्वी गुगुलडीह, मौरा, गंगरा आदि पंचायतों के दर्जनों छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
सुबह के धुंधलके में पहुंची छठ व्रतियों ने पानी में खड़े होकर सूर्योदय का इंतजार किया और जैसे ही आसमान में भगवान भास्कर की पहली किरण नजर आई छठ मईया के जय जयकार से माहौल गुंजायमान हो उठा।
इसके बाद व्रतियों ने सूप–दउरा में भोग अर्पित किया और परिजनों ने अर्घ्य दिया। 
इसके साथ ही व्रतियों ने पूजनोपरांत प्रसाद ग्रहण कर पारण किया और 36 घंटे के निर्जल उपवास का आस्था के महापर्व का समापन हो गया।

Responsive Advertisement