गिद्धौर : उदयीमान भास्कर को अर्घ्य देने सुबह 3 बजे से ही पहुंचे श्रद्धालु, सूर्योदय का इंतजार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 8 नवंबर 2024

गिद्धौर : उदयीमान भास्कर को अर्घ्य देने सुबह 3 बजे से ही पहुंचे श्रद्धालु, सूर्योदय का इंतजार

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 8 नवंबर 2024, शुक्रवार : लोक आस्था के महापर्व छठ का आज चौथा और आखिरी दिन है। उदयीमान भगवान भास्कर को आज अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसे लेकर सुबह 3 बजे से गिद्धौर के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। 36 घंटे के इस निर्जला उपवास का आज पारण के साथ समापन हो जाएगा।
गिद्धौर के दुर्गा मंदिर छठ घाट, रानी बगीचा छठ घाट, महावीर मंदिर छठ घाट सहित अन्य सभी छठ घाटों पर श्रद्धालु जुट रहे हैं। कई व्रती दंडवत देते हुए भी छठ घाटों तक पहुंचे हैं। देर रात ही घाट की ओर जाने वाले रास्तों की लोगों के आपसी श्रमदान से साफ सफाई भी कर दी गई है।
इसके पूर्व गुरुवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं कई व्रतियों ने अपने घरों की छत पर भी छठ मईया को अर्घ्य दिया।

Post Top Ad -