गिद्धौर : एसबीआई द्वारा 51 जीविका स्वयं सहायता समूहों को दी गई 3.6 करोड़ की राशि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 29 नवंबर 2024

गिद्धौर : एसबीआई द्वारा 51 जीविका स्वयं सहायता समूहों को दी गई 3.6 करोड़ की राशि

रतनपुर/गिद्धौर (Ratanpur/Gidhaur), 29 नवंबर 2024, शुक्रवार : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में भारतीय स्टेट बैंक की गिद्धौर शाखा (State Bank of India, Gidhaur Branch) द्वारा समारोह आयोजित कर गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्य कर रही 51 जीविका स्वयं सहायता समूह को 3 करोड़ 6 लाख की राशि उनके लिंकेज खाता में हस्तांतरित किया गया।
इस अवसर पर एसबीआई (SBI) के क्षेत्रीय प्रबंधक नीलोत्पल ने समारोह को संबोधित करते हुए बताया —
सरकार जीविका स्वयं सहायता समूह को बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से उन्हें ऋण मुहैया करा उन्हें सबल एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में आज एसबीआई द्वारा पहल करते हुए गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के 51 स्वयं सहायता समूह को 3 करोड़ 6 लाख रुपये वहीं प्रति समूह 6 लाख रुपया बतौर ऋण के रूप में दिया जा रहा है।
वहीं कार्यक्रम को डीपीएम जीविका संजय कुमार एवं बीपीएम रणधीर कुमार सिंह संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार जीविका दीदीयों को सबल बनाने का यह एक सकारात्मक प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में आज इस योजना के तहत ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। जीविका दीदियों को एसबीआई द्वारा यह सहयोग राशि ऋण के रूप में दिया गया है, जिससे स्वरोजगार कर यह अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकेंगी। इस मौके पर चित्रगुप्त, कोमल, विद्या, सरस्वती, आदर्श सहित कुल 51 स्वयं सहायता समूह के लिंकेज खातों में ऋण की राशि हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर समारोह में एसबीआई गिद्धौर के शाखा प्रबंधक राजुल कुमार, जिला वित्त प्रबंधक वीरेंद्र कुमार, सुदर्शन सिंह, जीविका समुदायिक समन्वयक रवि रंजन कुमार, जिला वित्त प्रबंधक वीरेंद्र कुमार, विवेक कुमार, स्वयं सहायता समूह की मोबलाईजर राखी सिंह, शालिनी सिंह, वीणा देवी, प्रियंका कुमारी, बैंक सखी मंजू कुमारी के अलावे दर्जनों की संख्या में जीविका दीदी मौजूद थीं।

Responsive Advertisement