गिद्धौर : पैक्स चुनाव के लिए नामांकन शुरू, अध्यक्ष के लिए 2; सदस्य पद के लिए 8 ने भरा पर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 20 नवंबर 2024

गिद्धौर : पैक्स चुनाव के लिए नामांकन शुरू, अध्यक्ष के लिए 2; सदस्य पद के लिए 8 ने भरा पर्चा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 20 नवंबर 2024, बुधवार : पैक्स चुनाव को लेकर गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में नामांकन शुरू हो गया है। चुनाव को ले नामांकन के पहले दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद हेतु दो लोगों ने रतनपुर एवं पतसंडा पैक्स सीट के लिए अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

वहीं प्रबंध कार्यकारिणी समिति पद के लिए पिछड़ा वर्ग से दो, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से दो एवं सामान्य कोटि से चार लोगों ने अपना पर्चा कार्यालय में दाखिल किया।
बता दें कि रतनपुर, गंगरा पतसंडा एवं मौरा पैक्स सीट पर पैक्स चुनाव (Pacs Election) को लेकर 21 नवंबर तक प्रत्याशियों से नामांकन पत्र लिया जाएगा। संबंधित पैक्स चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में नामांकन को लेकर सरगर्मी देखी जा रही है।

Responsive Advertisement