गिद्धौर के त्रिपुर सुंदरी तालाब में मां महालक्ष्मी की प्रतिमा का हुआ विसर्जन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 19 अक्टूबर 2024

गिद्धौर के त्रिपुर सुंदरी तालाब में मां महालक्ष्मी की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 19 अक्टूबर 2024, शनिवार : मां महालक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार की देर शाम गिद्धौर स्थित मां त्रिपुर सुंदरी तालाब में किया गया। इससे पूर्व नागी, नकटी एवं उलाई नदी के संगम तट पर स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के उपरांत आश्विन शुक्ल पक्ष शरद पूर्णिमा तिथि की देर रात मां महालक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान एवं नियम निष्ठा के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई।
गिद्धौर राज रियासत के चंदेल राजवंशों द्वारा सदियों से दुर्गा पूजा उपरांत आश्विन शुक्ल पक्ष शरद पूर्णिमा तिथि की संध्या बेला में धन, वैभव, यश, कृति व ऐश्वर्य की देवी मां महालक्ष्मी की पूजा प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कर देवघर के विद्वान पंडित महेश्वर चरण महाराज द्वारा पूरे विधि विधान व नियम निष्ठा के साथ कराने की परंपरा यहां सदियों से चली आ रही है।
क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु मां महालक्ष्मी के दर्शन के लिए जुटे। पूजन कार्य से लेकर विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पादित कराने में शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य समर्पित भाव से जुटे रहे।

Post Top Ad -