गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 19 अक्टूबर 2024, शनिवार : मां महालक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार की देर शाम गिद्धौर स्थित मां त्रिपुर सुंदरी तालाब में किया गया। इससे पूर्व नागी, नकटी एवं उलाई नदी के संगम तट पर स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के उपरांत आश्विन शुक्ल पक्ष शरद पूर्णिमा तिथि की देर रात मां महालक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान एवं नियम निष्ठा के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई।
गिद्धौर राज रियासत के चंदेल राजवंशों द्वारा सदियों से दुर्गा पूजा उपरांत आश्विन शुक्ल पक्ष शरद पूर्णिमा तिथि की संध्या बेला में धन, वैभव, यश, कृति व ऐश्वर्य की देवी मां महालक्ष्मी की पूजा प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कर देवघर के विद्वान पंडित महेश्वर चरण महाराज द्वारा पूरे विधि विधान व नियम निष्ठा के साथ कराने की परंपरा यहां सदियों से चली आ रही है।