गिद्धौर में दुर्गा पूजा एवं लक्ष्मी पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, समर्पित नजर आए समिति के कार्यकर्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 19 अक्टूबर 2024

गिद्धौर में दुर्गा पूजा एवं लक्ष्मी पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, समर्पित नजर आए समिति के कार्यकर्ता

  • शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के पदाधिकारियों ने जताया आभार
  • समर्पित भाव से सक्रिय नजर आए कार्यकारिणी सदस्य
  • शारदीय नवरात्र के बाद शरद पूर्णिमा पर मां महालक्ष्मी की पूजा संपन्न

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 19 अक्टूबर 2024, शनिवार : गिद्धौर राज रियासत के ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था की पहचान दुर्गा पूजा एवं लक्ष्मी पूजा कार्यक्रम गुरुवार को विधिवत संपन्न हो गया। शारदीय नवरात्र पर विजयादशमी को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया, जिसके बाद शरद पूर्णिमा पर मां महालक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान सहित पूजा अर्चना की गई। वहीं गुरुवार को मां महालक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के प्रधान कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू ने कार्यकारिणी सदस्यों, ग्रामीणों और मीडिया कर्मियों का आभार जताया।
वहीं समिति के सचिव शंभू कुमार केशरी ने कहा कि गिद्धौर राज रियासत की परंपरा को निरंतर बनाए रखने में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह एवं वर्तमान झाझा विधायक दामोदर रावत का बड़ा योगदान रहा है। गिद्धौर की पहचान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है।

कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार केशरी ने कहा कि हर वर्ष पूजा और मेला का स्वरूप बढ़ते जा रहा है। समिति के उपाध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ कारू ने कहा कि मेला को सफल बनाने में सभी का सराहनीय योगदान रहा है। इस मौके पर शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Post Top Ad -