कोल्हुआ गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ कर ली बड़ी चोरी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024

कोल्हुआ गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ कर ली बड़ी चोरी

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 8 अक्टूबर 2024, मंगलवार : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ गांव में चोरों द्वारा एक बंद घर में चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। यहां नरेश सिंह के बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों द्वारा बड़ी संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया गया। मामले को लेकर खैरा थाना में आवेदन दिया गया है।
आवेदक सोनो निवासी सरिता देवी ने बताया कि मेरे भाई नरेश सिंह के घर में ताला लगा देखकर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। यहां घर के अलमारी में रखे 34 हजार रुपए नगदी, सोने चांदी के बने जेवर, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेक बुक, जीएसटी का कागज, जमीन से जुड़े केवाला का कागज, कपड़ा, बर्तन सहित लगभग दो हजार रूपए से अधिक की चोरी कर ली।
चोरी की घटना की जानकारी मुझे पड़ोसियों ने फोन पर दी। जिसके बाद जब मैं अपने भाई नरेश सिंह के घर कोल्हुआ पहुंची तो देखा की घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा है और भीतर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। पीड़िता ने खैरा थाना में आवेदन देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

Responsive Advertisement