गिद्धौर पुलिस ने सेवा गांव से दो शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 6 सितंबर 2024

गिद्धौर पुलिस ने सेवा गांव से दो शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 6 सितंबर 2024, शुक्रवार : गिद्धौर प्रखंड एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवा पंचायत के सेवा गांव के रावत टोला से गिद्धौर पुलिस ने दो शराबियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना के अवर निरीक्षक को सेवा ग्रामीण बैंक के पास दो व्यक्तियों के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिली। जिसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों शराबियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां चिकित्सा जांच करवा कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वहीं गिरफ्तारी को लेकर गिद्धौर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया -
कृष्णा रावत के पुत्र सोनू कुमार एवं नारायण रावत के पुत्र विक्की कुमार गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव में नशे में हंगामा करने की सूचना मिली थी। जिन्हें शराब के नशे में होने की पुष्टि कर प्रदेश में लागू शराबबंदी की धाराओं के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

इस अभियान में थाना के अवर निरीक्षक अनुज कुमार के अलावा पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

Responsive Advertisement