गिद्धौर के बीडीओ ने फोन कॉल पर जमुई सांसद को पहचानने से किया इंकार, बमक गए अरुण भारती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 6 सितंबर 2024

गिद्धौर के बीडीओ ने फोन कॉल पर जमुई सांसद को पहचानने से किया इंकार, बमक गए अरुण भारती

– सांसद अरूण भारती ने फोन पर बीडीओ को सुनाई खूब खरी-खोटी
– जमुई के सांसद अरूण भारती को नहीं पहचान पाए गिद्धौर के बीडीओ

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 6 सितंबर 2024, शुक्रवार : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता व जमुई लोकसभा सीट से सांसद अरुण भारती (Jamui Mp Arun Bharti) तीन दिवसीय दौरे पर जमुई पहुंचे थे, जहा क्षेत्र भ्रमण कर जनता की समस्या को सुने। इस दौरान गुरुवार को जमुई सांसद गिद्धौर प्रखंड के गंगरा गांव पहुंचे। जहां झारखंड के उत्पाद विभाग की भर्ती के दौड़ में गए गंगरा के एक युवक की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद उन्होंने गिद्धौर प्रखंड के बीडीओ को फोन लगाया। जिसपर बीडीओ ने सांसद को पहचाने से ही इंकार कर दिया। जिससे बाद सांसद अरुण भारती का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जिसका वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

फोन पर गिद्धौर बीडीओ और जमुई सांसद की बातचीत :
सांसद : हेलो!
बीडीओ : कौन?
सांसद : अरुण भारती बोल रहे हैं। नहीं पहचान रहे हैं?
बीडीओ : नहीं पहचान रहे हैं।
सांसद : सांसद बोल रहे हैं आपके। बीडीओ साहब जरा जानकारी अपनी दुरुस्त रखिए।
गुस्से में सांसद ने फिर कहा : जानकारी अपनी दुरुस्त रखिए।
बीडीओ : हां सर। हां सर।
सांसद : हां तो अपनी जानकारी दुरुस्त रखिए।
बीडीओ : हमको लगा कि कोई गांव से बोल रहा है।
सांसद : गांव का? जब आपको बताया गया तो समझ नहीं आया।
बीडीओ : नहीं सर, सुनाई नहीं पड़ा। सॉरी सर।
सांसद : ऐसा है आपको पता होगा आपके ही एरिया गंगरा के अजय सिंह के बेटे हैं, गए थे झारखंड एक्साइज विभाग के दौड़ में, जिसकी वहां मृत्यु हो गई है।
बीडीओ : हां सर। हां सर। मालूम है।
सांसद : प्रशासन में इतना भी मानवता नहीं है कि एक बार आकर पीड़ित परिवार से मिल ले।
बीडीओ : सर मिल लेते हैं।
सांसद : आपको मिलना चाहिए और उनको आश्वासन देना चाहिए की प्रशासन की तरफ से जो भी मदद हो आपको दी जाएगी।
बीडीओ : जी सर।
सांसद : आपको हम निर्देशित कर रहे हैं। आप आ कर के पीड़ित परिवार से मिलेंगे।
बीडीओ : जी सर।

दरअसल, बीते 29 अगस्त को झारखंड में हुए उत्पाद विभाग के दौड़ में भाग लेने गए गिद्धौर प्रखंड के गंगरा गांव निवासी अजय सिंह के बड़े बेटे 24 वर्षीय गोविंद कुमार की मौत गई थी। इस घटना के बाद गंगरा गांव में मातम पसरा हुआ है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Central Minister Chirag Paswan) के जीजा तथा जमुई के सांसद अरुण भारती गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।पीड़ित परिवार से मिलकर सांसद ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Post Top Ad -