भगत सिंह की जयंती पर साईकिल यात्रा ने किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 29 सितंबर 2024

भगत सिंह की जयंती पर साईकिल यात्रा ने किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन



जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 29 सितंबर 2024, शनिवार : सरदार भगत सिंह के 117वीं जयंती के अवसर पर आज स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता की आदतें को अपनाने के लिए आज साईकिल यात्रा एक विचार जमुई के बैनर तले स्थानीय किड्डजी विद्यालय परिसर में स्वच्छता संगोष्ठी और एडू एनवायरनमेंट कार्यक्रम के तहत स्वच्छता एवं पर्यावरण  विषय पर ज्ञान वर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधा विहार पब्लिक स्कूल के सैकड़ो बच्चो ने प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वच्छता अपनाने का मंत्र सीखा गया। इस अवसर पर शाहिद भगत सिंह को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

 


मंच के सदस्य राहुल सिंह राठौर ने शहीद भगत के जीवन से हमे सिख लेने को जरूरत है उनके मात्र 23 साल की आयु में देश की आजादी के लिए हंसते हंसते फांसी पर झूलने वाले हर यूवाओ के लिए प्रेरणा स्रोत है। समाज को बेहतर बनाने के लिए हर यूवाओ को आगे आना चाहिए। उनकी 117वीं जयंती हम उन्हे याद कर रहे है क्योंकि वे एक ऐसे क्रांतिकारी थे जिसने अपने विचारो  और बलिदान स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। 


शिक्षक रंजित सिंह ने  बताया कि महान भगत सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज और देश के लिए समर्पित किया था उनसे ज्यादा सिख तो नहीं पर अपने समाज और वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अपने व्यवहार में हर दिन लाना चाहिए तभी हम समाज के लिए कुछ करने के लिए संकल्पित होगें।



विद्यालय के निदेशक सचिराज पद्माकर ने बताया की गया है की स्वच्छता में देवता का वास होता है यदि हम यदि स्वच्छता के नजदीक रहेंगे तो अपने आप को स्वस्थ एव तरोताजा महसूस करेगे। जो की हर कार्य को सफल बनाने में सहायक साबित होगा। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी में से प्रथम दूतीय तृतीय को  सफल हुए जिन्हें मंच द्वारा प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



इस अवसर पर हर्ष कुमार सिन्हा शिक्षक रंजीत सिंह, शिवराज सर, शिवानी मैम, पूनम मैम,उर्मिला मैम, अंजू मैम  सहित सूरज कुमार, देवराज कुमार, मनीष कुमार, आदित्य कुमार, स्वीटी कुमारी, निधि कुमारी,आरुषि कुमारी ,शिवानी कुमारी , रोशनी कुमारी, मुस्कान कुमारी सहित सैकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित थे।



Responsive Advertisement