गिद्धौर के अभय बने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बिहार के प्रदेश सचिव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 5 अगस्त 2024

गिद्धौर के अभय बने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बिहार के प्रदेश सचिव

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 5 अगस्त 2024, सोमवार : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पटना स्थित विद्या भारती भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।

प्रदेश कार्यकारणी का पुनर्गठन करते हुए पटना के आलोक कुमार को प्रदेश अध्यक्ष एवं वैशाली के ज्ञानेंद्र नाथ सिंह को प्रदेश महामंत्री का दायित्व दिया गया। वहीं जमुई जिला अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड के सरसा गांव निवासी अभय कुमार को प्रदेश सचिव का दायित्व दिया गया।
बतातें चले कि प्रखंड के सरसा गांव निवासी अभय कुमार मुंगेर जिले के प्लस टू उच्च विद्यालय नौवागढ़ी में दर्शनशास्त्र के शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व में भी वे भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मुंगेर प्रमंडल के संयोजक के पद पर कार्यरत रहे। वहीं अभय को संघ में प्रमंडल संयोजक के साथ ही साथ प्रदेश सचिव बनाये जाने पर गृह प्रखंड गिद्धौर वासियों में खुशी का माहौल है।

Post Top Ad -